Home उत्तर प्रदेश मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण डायट में संपन्न

मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण डायट में संपन्न

शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
PRATAPGARH NEWS:  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ में तीन दिवसीय ‘मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण’ का समापन किया गया। विकासखंड मांधाता और विकासखंड शिवगढ़ के साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के परिपेक्ष में मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों के अंतर्गत प्रज्ञा प्रवाह के मॉड्यूल में मूल्य के विकास में प्रभावी संप्रेषण की भूमिका पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई।सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक मूल्यों पर शिक्षकों ने मॉड्यूल तैयार करके चर्चा की ।तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपना अनुभव साझा किया। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद फरहीम ने सभी शिक्षकों को परामर्शदाता के रूप में अपना अनुभव साझा किया।प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती सुचित्रा त्रिपाठी (प्रवक्ता) डॉ ललित कुमार मिश्रा (संदर्भ दाता), डॉ सुंदरम श्रीवास्तव  (संदर्भ दाता), डॉ रूपेश ओझा (संदर्भ दाता) ,राजीव सिंह (संदर्भ दाता) ने सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। आजाद यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और रमेश कुमार तिवारी प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दी।