PRATAPGARH NEWS: कुण्डा–हौदेश्वरनाथ धाम मार्ग पर दुवर नदी के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में फूलपुर देवर पट्टी (बिहार ब्लॉक) निवासी करन सरोज पुत्र बंशीलाल सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। संयोगवश उसी समय वहां से गुजर रहे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक राजा भइया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और बिना समय गंवाए घायल युवक को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुण्डा पहुंचाया। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने चिकित्सकों से तत्काल उपचार शुरू कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। इस पर हरिओम श्रीवास्तव ने तत्काल एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं, जिससे घायल युवक को समय पर उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए प्रयागराज भेजा जा सका। स्थानीय लोगों ने उनकी त्वरित सहायता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद की मदद करना सच्ची जनसेवा का परिचायक है।







