SAHARANPUR NEWS: चिलकाना में गायत्री परिवार द्वारा संचालित माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी अखंड ज्योति कलश यात्रा का नगर में पहुंचने पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। बस स्टैंड स्थित देवी बाला सुंदरी मंदिर में कलश यात्रा के स्वागत के उपरांत ज्योति कलश का सामूहिक पूजन और आरती की गई।
अखंड ज्योति कलश यात्रा मे पहुंचे शांतिकुंज के राकेश कुमार और मदन सैनी ने बताया कि कलश में 24 तीर्थों का पवित्र जल समाहित है, उन्होंने बताया कि यह यात्रा राष्ट्रीय जागरण, कुरीति उन्मूलन, पर्यावरण शोधन और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण के उद्देश्य से निकाली गई है। अखंड ज्योति मंगल कलश यात्रा गांव सीकरी कलां और पटनी से होती हुई नगर चिलकाना में पहुंची। उन्होंने बताया कि यह कलश यात्रा विश्व के कई देशों में चल रही है। वर्ष 2027 में शांतिकुंज, हरिद्वार में इसका समापन होगा। यह यात्रा संपूर्ण विश्व में एकता और बंधुत्व का संदेश दे रही है। इस मौके पर शांतिकुंज से आए अखिलेश, राकेश, उदय सिंह चौहान, रविंद्र कुमार, मदन सैनी, संजय कुमार, प्रदीप और रोहित आदि मौजूद थे। चिलकाना नगर में मंगल कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जहाँ घनश्याम, गौरव कौरी, सन्नी अरोरा, सचिन गर्ग, राजेश रोहिल्ला चौधरी आदेश, राजेश कुमार, सुशील कुमार, मुदित अरोड़ा,बालकृष्ण शर्मा, आयुष जी महाराज, श्यामकुमार सैनी, रामपाल रोहिला, प्रदीप उपाध्याय,और पप्पू सैनी आदि के साथ महिलाओ ने भी मंगल ज्योति कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।







