Home उत्तर प्रदेश मां सीता रसोई की ओर से सनातन नारी शक्ति सम्मान उल्लेखनीय...

मां सीता रसोई की ओर से सनातन नारी शक्ति सम्मान उल्लेखनीय कार्य के लिए 20 सनातनी महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

7
0

प्रयागराज/मथुरा । जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के आशीर्वाद से, ब्रज धाम वृन्दावन की पावन धरा पर श्रंगोत्सव होली मिलनश् का भव्य आयोजन एवं सनातन नारी शक्ति सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च रविवार को श्री पंच हरिव्यासी महानिर्वाणी निर्मोही अखाड़ा (छत्तीसगढ़ कुंज), ज्ञान गुदड़ी, परिक्रमा मार्ग, वृन्दावन, मथुरा में शाम पांच बजे से होने जा रहा है।
कार्यक्रम की आयोजक मां सीता रसोई की डायरेक्ट और वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवसश् के अवसर पर उन 20 सनातनी महिलाओं का विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जो सनातन धर्म और आध्यात्म को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं। मां सीता रसोई की डायरेक्ट और वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि कार्यक्रम के मार्गदर्शक श्री 1008 श्री महामण्डलेश्वर महन्त श्री गोपी कृष्णदास जी महाराज है जबकि आयोजक आचार्य रामचंद्रदास जी महाराज (उत्तराधिकारी श्री तुलसीपीठ, चित्रकूट)है। डॉ. गौरव शर्मा संस्थापक – सनातन पथ और अंशुल पाराशर प्रसिद्ध सनातन सेवी है। मां सीता रसोई की डायरेक्ट और वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि कार्यक्रम में भजन संध्या ब्रज के लाडले बाबा श्री चित्र-विचित्र जी महाराज के श्रीमुख से भजनों की अमृत वर्षा, फूलों की होली ठाकुर श्री मथुरा मल्ल जी महाराज के संग दिव्य पुष्प वर्षा होगी।