PRATAPGARH NEWS: श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) शैलेन्द्र लाल के साथ मां बेल्हा देवी मंदिर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत, प्रतापगढ़ में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकासी मार्ग, श्रद्धालु कतार व्यवस्था, प्रसाद वितरण स्थल तथा बाहर स्थित पार्किंग एवं यातायात नियंत्रण व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित किए जाएं, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए गए कि वे पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी संपादित करें, संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। CCTV कैमरों की कार्यशीलता, बैरिकेडिंग की स्थिति, चिकित्सा सहायता केन्द्र, जल व्यवस्था एवं सफाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई।







