Home उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण की सशक्त तस्वीर है सांसद सीमा द्विवेदी : प्रो (डा)...

महिला सशक्तिकरण की सशक्त तस्वीर है सांसद सीमा द्विवेदी : प्रो (डा) आरपी वर्मा

उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष  ने सांसद सीमा द्विवेदी का किया स्वागत, अभिनंदन

कहा कि मृदुभाषी, लोगों की मदद करने वाली, महिलाओं के हक की लडाई लडने वाली, सरकार की नीतिओं को पब्लिक को देती है जानकारी

सभी की सदैव करती रहूंगी मदद : सांसद सीमा द्विवेदी
PRAYAGRAJ NEWS: उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षाविद और राजकीय डिग्री कालेज गोसाईखेडा के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो (डा) आरपी वर्मा ने आज भाजपा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी का लखनऊ में आज भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की सशक्त तस्वीर सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी है जो
मृदुभाषी, लोगों की मदद करने वाली, महिलाओं के हक की लडाई सडक से लेकर सदन तक लडने वाली और सरकार की नीतिओं की पब्लिक को जानकारी देती है। यह बातें उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षाविद और राजकीय डिग्री कालेज गोसाईखेडा के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो (डा) आरपी वर्मा ने आज भाजपा की वरिष्ठ सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी का लखनऊ में स्वागत करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि सांसद सीमा द्विवेदी महिलाओं के हक की लडाई सडक से लेकर सदन तक लड रही है ऐसे में वह महिलाओं को होने वाली परेशानियों, संघर्षो और उनकी संवेदनाओं को अच्छी तरह से जानती है। उन्होंने कहा कि सांसद सीमा द्विवेदी एक शिक्षित, व्यवहार कुशल और कर्मठ महिला है जो सरकार की नीतिओं और योजनाओं को घर – घर तक पहुंचा रही है। वह जहां पार्टी कार्यकर्त्ताओं को परिवार के सदस्य की तरह मानती है और सम्मान करती है जिससे कार्यकर्त्ता सदैव संगठन और सांसद सीमा द्विवेदी से जुडा रहता है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रो (डा) आरपी वर्मा ने कहा कि सांसद सीमा द्विवेदी बच्चियो, छात्राओं और महिलाओं के लिए ऐसा सशक्त उदाहरण है जो जमीन से संघर्ष करके उठी और जिला पंचायत, विधान सभा से होते हुए देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर रही है, यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को और महिलाओं को सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी के व्यवहार, कार्यशैली, लोगों के मदद, समस्याओ के निस्तारण और संवेदनशीलता की सीख लेनी चाहिए। सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने स्वागत और अभिनंदन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश रहती है कि सभी की समस्याओ का त्वरित समाधान हो जाए और लोगों को बार – बार ना आना पडे। इस दौरान शिक्षिका डा रेखा वर्मा, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ कर्मचारी नेता वेदरतन वर्मा सहित अन्य लोग थे।