Home उत्तर प्रदेश महिला ने युवक पर छेड़छाड़ व मारपीट का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

महिला ने युवक पर छेड़छाड़ व मारपीट का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

FATEHPUR NEWS: खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी गांव में एक महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर अभद्रता, छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 15 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी विनय पुत्र राधेश्याम घर में घुस आया और उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को देने के बाद पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना खागा प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बीएनएस-2023 की धारा 75, 115(2) एवं 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मारपीट से संबंधित वायरल वीडियो भी पुलिस के संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।