Home उत्तर प्रदेश महिला दिवस पर ताइक्वांडो खिलाड़ियों रिचा व मनीषा राजपूत का सम्मान

महिला दिवस पर ताइक्वांडो खिलाड़ियों रिचा व मनीषा राजपूत का सम्मान

ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर ने पुष्पहार व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

FATEHPUR NEWS:  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद को गौरवान्वित करने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ी रिचा राजपूत और ब्लैक बेल्ट व प्रशिक्षण कोच मनीषा राजपूत को ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा और सलोनी मेहरोत्रा ने दोनों खिलाड़ियों को पुष्पहार पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि जनपद फतेहपुर को गौरवान्वित करने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ियों पर सभी को गर्व है और संस्था इस दिशा में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी। उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला ने सम्मानित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में ताइक्वांडो प्रशिक्षण को अनिवार्य करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की जाएगी, ताकि छात्र-छात्राएं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। सचिव राजकुमार ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाना ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर का कर्तव्य है और संस्था भविष्य में भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती रहेगी।
इस मौके पर अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, सलोनी मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, सचिव राजकुमार, संयुक्त सचिव भारत वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य तनुज बाजपेई, शिव कुमार, अभिषेक और अनिकेत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।