KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के विजयीपुर का मजरा बेल्हातीर गांव की फूलमती पत्नी स्व पन्ना लाल ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह घर में अकेली रहती है , फूलमती का आरोप है कि उसका पट्टीदार आएदिन गाली गलौच कर प्रताणित कर धमकी देता है, पीड़िता के मुताबिक पट्टीदार ने सात अक्टूबर व 20 नवंबर को उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगा , जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने न ही मेडिकल कराया न ही कोई कार्यवाही की , पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने पट्टीदार लाल जी पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







