Home उत्तर प्रदेश महिला के साथ ऑटो में हुई टप्पेबाजी

महिला के साथ ऑटो में हुई टप्पेबाजी

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बे में फफूंद रोड पर एक ऑटो में बैठी सवारी टप्पेबाजी का शिकार हो गई। मामला कोतवाली पहुंचा है। बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी निशा पत्नी राजेंद्र अपने बच्चों के साथ बाजार जा रही थी। वह एक ऑटो में बैठ गईं। तभी उनके बेग से तीन हज़ार रुपये निकल गये। आरोप है कि उक्त ऑटो में बैठी संदिग्ध महिलाओं ने उनके बेग से रूपए निकाल लिए। टप्पेबाजी की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ऑटो में बैठे लोगों को कोतवाली ले गई। जहाँ पूँछताछ कर रही है।