सदस्या, राज्य महिला आयोग करेंगी महिला उत्पीड़न की समस्याओं का समाधान
JHANSI NEWS: मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने अवगत कराया है कि सदस्या, उ०प्र० राज्य महिला आयोग श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में दिनाँक 17 मार्च को पूर्वाह्न 10:30 बजे महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई कार्यक्रम विकास भवन सभागार, झाँसी में आयोजित होगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि दिनांक 17 मार्च को पूर्वाह्न 10:30 बजे से विकास भवन सभागार, झांसी में आयोजित “महिला जनसुनवाई कार्यक्रम” में उत्पीड़न से पीड़ित महिला शिकायतकर्ता अपने साथ शिकायती पत्र, मोबाइल नंबर एवं पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड आदि की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लायें।







