LAKHIMPUR KHERI NEWS: भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण को लेकर लगातार दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के सांसद उत्कर्ष वर्मा के घर के बाहर प्रदर्शन किया प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि सांसद ने महिला आरक्षण का विरोध किया है इसी बीच सांसद उत्कर्ष वर्मा घर से बाहर प्रदर्शन की जगह पर आए और महिला आरक्षण का साथ देते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल दो हजार तेईस में पास हो चुका है लेकिन अब तक लागू नहीं किया गया उन्होंने कहा कि महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए और सरकार को इसे लागू करना चाहिए सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं को गलत जानकारी दे रही है उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी सरकार से जिले की आठ सीटों में चार और प्रदेश की चार सौ तीन विधानसभा सीटों में तैंतीस प्रतिशत आरक्षण की मांग करें उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा दफ्तर के सामने प्रदर्शन होगा तो वह भी साथ देने आएंगे।







