Home उत्तर प्रदेश महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

PRATAPGARH NEWS: एक पेड़ मां के नाम योजना के अंतर्गत आज दिनांक 3.7.2025 को मां बच्ची स्मारक महाविद्यालय फतुहाबाद जगापुर हीरागंज कुंडा प्रतापगढ़ में कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम शंकर सिंह एवं श्री विनोद कुमार शुक्ला के संरक्षण में एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ के द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता का अनुपम उदाहरण महाविद्यालय प्रांगण में देखने को मिला जब उत्साह पूर्वक छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा शीशम नीम अमरुद बोतल पंप आदि पौधे लगाए गए पौधारोपण के दौरान छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने जिस पौधे को लगाया उन्होंने यह भी शपथ लिया किस पौधे की देखभाल वह तब तक करेंगे जब तक इस महाविद्यालय में अध्ययन अध्यापन से जुड़े हुए हैं एनएसएस प्रभारी श्याम शंकर सिंह, चीफ प्राक्टर डॉक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने छात्राओं के साथ वृक्षा रोपण में अपना सक्रिय योगदान दिया तथा अजय प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, राकेश कुमार, मिथुन श्रीवास्तव, प्रीति मिश्रा, अल्केश यादव, अंजली मिश्रा, राधेश्याम पांडे ने भी छात्र छात्रों का उत्साहवर्धन किया।