Home उत्तर प्रदेश महार्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों का इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हर्बल गार्डन...

महार्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों का इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हर्बल गार्डन का शैक्षणिक भ्रमण

KAUSHAMBI NEWS: चिट्रवंशम ग्रुप द्वारा संचालित महार्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी के तत्वावधान में मंगलवार को फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बॉटनिकल (हर्बल) गार्डन में कराया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को औषधीय पौधों की व्यावहारिक एवं पाठ्यक्रम आधारित जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक प्रखर श्रीवास्तव एवं जनरल मैनेजर समर अब्बास की विशेष उपस्थिति रहे। उनके साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मयंक श्रीवास्तव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। फार्मेसी विभाग की ओर से पूर्णेन्द्र कुमार गुप्ता, अन्तिमा शुक्ला, नागेन्द्र त्रिपाठी, मनीष केशरवानी एवं अनुराग सिंह विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अपने पाठ्यक्रम के अनुरूप विभिन्न औषधीय पौधों की पहचान, उनके औषधीय उपयोग, महत्व एवं संरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा प्रत्यक्ष अध्ययन के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सत्य नारायण का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने हर्बल गार्डन के भ्रमण की अनुमति प्रदान कर विद्यार्थियों को औषधीय पौधों से परिचित होने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।