JHANSI NEWS: बुधवार को महापौर एवं नगर आयुक्त ने पकान्हा उपवन राजगढ़, कांजी हाउस बिजौली, कान्हा वन्य बिहार वल्लमपुर रोड एवं लहरगिर्द स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल नन्दीशाला का संयुक्त निरीक्षण किया। सर्वप्रथम महापौर बिहारी लाल आर्य एवं नगर आयुक्त द्वारा गौशालाओं में समस्त शैडों का निरीक्षण किया. जिसमें गौवंश को खाद्यान में दिया जा रहा हरा चारा, भूसा, चोकर चोकर एवं सैईलेज आदि की चरई एवं भूसा गोदाम में खाद्यान सामग्री की पर्याप्त मात्रा पायी, गायों का स्वास्थ्य ठीक पाया गया तथा गौशालाओं की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। साथ ही गौशालाओं के बाहरी क्षेत्र की सफाई भी संतोषजनक पायी गयी। निरीक्षण के अन्त में महापौर द्वारा कान्हा उपवन में वृक्षारोपण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान समस्त गौशालाओं की व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी ।







