Home आस्था महादेव के ज्योतिर्लिंग की उपासना में फलित होते हैं जीवन के पुण्य:स्वामी...

महादेव के ज्योतिर्लिंग की उपासना में फलित होते हैं जीवन के पुण्य:स्वामी सम्पूर्णानंद जी

श्रीशिवमहापुराण कथा विश्राम दिवस पर उमड़े श्रद्धालु

PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर के बाबा घुइसरनाथ रोड पर श्री शिवमहापुराण कथा के विश्राम दिवस पर सोमवार को श्रद्धालुओं का समागम दिखा। वहीं आयोजन समिति द्वारा कथाव्यास स्वामी संपूर्णानंद जी महराज को सम्मानित भी किया गया। कथाव्यास स्वामी सम्पूर्णानंद जी ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव के द्वाद्वश ज्योतिर्लिंग का महात्म्य समझाया। उन्होने कहा कि भगवान केदारनाथ का दर्शन मात्र जीवन के समस्त पुण्योें का प्रतिफल हुआ करता है। स्वामी जी ने बताया कि देवाधिदेव महादेव के द्वाद्वश ज्योतिर्लिंग की आराधना करने पर जीवन के सभी लक्ष्य की स्वतः मांगलिक पूर्ति हो जाया करती है। उन्होने बताया कि भगवान शिव की उपासना मन के भाव की पवित्रता से ही करनी चाहिए। उन्होने कहा कि शिव जगत के उद्धारक हैं और शिव ही सृष्टि के सृजनकर्ता व पालनकर्ता भी हैं। उन्होने कहा कि अधर्म और अनीति की अति हो जाने पर महादेव का प्रकोप संहार का स्वरूप धारण किया करता है। कथा के दौरान भगवान शिव के सुमधुर भजन व भव्य आरती संध्या में भक्तों को मंत्रमुग्ध देखा गया। संयोजक रामलखन जायसवाल, मीरा देवी, राजू जायसवाल व रामजी जायसवाल, ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने स्थानीय श्रद्धालुओं की ओर से स्वामी सम्पूर्णानंद जी महराज का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मान किया। संचालन धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर देवी प्रसाद मिश्र, यज्ञ नारायण शुक्ल, नवीन शुक्ला, बद्री प्रसाद मिश्र, छोटेलाल सरोज, ध्रुव नारायण मिश्र, सर्वजीत गुप्ता, केके शुक्ला, गीता सिंह, पवन शुक्ल, दिनेश सिंह, रामप्रकाश जायसवाल आदि रहे।