KUSHINAGAR NEWS: बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित रामा भार भगवती मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री शिव पुराण कथा यज्ञ के समापन अवसर पर शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आयोजित शिव पुराण कथा का वाचन करते हुए अयोध्या के आचार्य पंडित देवानंद दूबे ने शिव महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि महादेव की आराधना से जीवन सुखमय हो जाता है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने आचार्य गण के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारा सुबह से रात 11 बजे तक चलता रहा। भंडारा नगर के श्रद्धालुओं द्वारा मंगलवार और शनिवार को आपसी सहयोग से चलाया जाता है। इस मौके पर व्यवस्थापक अरुण गुप्ता, किशोर कुमार निषाद, आदित्य मिश्रा, कार्तिकेय पाण्डेय, शुभम तिवारी, सचिन दूबे, राजकुमार जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव, विश्व रंजन श्रीवास्तव, प्रकाश पाण्डेय, राकेश गिरि, राज पाठक, अरुण गुप्ता, पुजारी अमरनाथ तिवारी, सचिन पाठक, रत्नेश श्रीवास्तव आदि सहित दर्जनों युवाओं ने भंडारे में प्रसाद वितरित किया।







