Home उत्तर प्रदेश मनोहरपुर रेस्ट एरिया में आजाद समाज पार्टी के, सदस्यता ग्रहण समारोह में...

मनोहरपुर रेस्ट एरिया में आजाद समाज पार्टी के, सदस्यता ग्रहण समारोह में उमडी भीड़

SAHARANPUR NEWS: दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित मनोहरपुर रेस्ट एरिया में आज आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र वासियों को आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराना व लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में  पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों मौजूद रहे और सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों विस्तार से बताई और बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन मंडल उपाध्यक्ष प्रवेश कश्यप और पंकज कंबोज के कर कमलो द्वारा किया किया गया। कार्यक्रम में भारी मात्रा में स्त्री पुरुष और युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में इतनी भीड़ देखकर अन्य राजनीतिक दलों में हलचल पैदा हो गई है। यदि आगामी चुनाव में आजाद समाज पार्टी प्रवेश कश्यप को जिला पंचायत के लिए अवसर देती है तो अन्य राजनीतिक पार्टी जैसे बीजेपी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ मजबूत दावेदार साबित हो सकते हैं जो अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को चुनाव में लोहे के चनेचबाने का काम करेंगे। पंकज कंबोज सहित सैकड़ो स्थानीय लोगों ने पार्टी  की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा जिस समाज की मेहनत से देश आगे बढ़ता है, उसकी आवाज को सदियों तक दबाया गया। अब वह आवाज गूंजेगी और समाज को उसका हक मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज की युवा पीढ़ी अब जागरूक हो चुकी है और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आगे आ रही है। मंडल अध्यक्ष प्रवेश कश्यप ने भी बड़ी संख्या में नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा,समाज की एकता और ताकत ही हमारे संघर्ष की सबसे बड़ी शक्ति है। हम सभी मिलकर एक बेहतर भविष्य के निर्माण की ओर अग्रसर हैं। कार्यक्रम के समापन पर उमड़े जनसैलाब ने यह साफ संकेत दिया कि समाज अब अपने राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों के प्रति सजग और संगठित है, और वह अपने हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगा।