Home उत्तर प्रदेश मनोज निषाद विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हीरो बने आम आदमी पार्टी के...

मनोज निषाद विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हीरो बने आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष

PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को विधानसभा शहर दक्षिणी की महत्वपूर्ण बैठक संगठन प्रभारी प्रदीप श्रीवास्तव की उपस्थिति एवं जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में हुई आम आदमी पार्टी प्रयागराज जिले के विधानसभा शहर दक्षिणी की कार्यकर्ता बैठक बाई के बाग में संपन्न हुई जिसमें विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पार्टी ने संगठन के तेजतर्रार नेता मनोज निषाद जी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी एवं विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद जाहिद हीरो जी को नियुक्त किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव, जिला महासचिव सौरव सिंह, अरुण कुशवाहा, मोहम्मद जैद, आजमा परवीन, अजय निषाद, मुकेश जायसवाल अन्नू, अजय टोनी, राजकुमार कोरी, मोहम्मद शादाब रामस्वरूप निषाद, प्रेम शंकर सोनकर, मोहम्मद अरशद खान आदि साथी उपस्थित रहे।