Home उत्तर प्रदेश मनरेगा बहाली तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

मनरेगा बहाली तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

PRAYAGRAJ NEWS:  मलावा में मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का कार्यक्रम कांग्रेस गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मनरेगा की बहाली को लेकर जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के लिए वरदान थी इससे गरीबों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित होती थी और लोगों को भरण पोषण करने में आसानी होती थी लेकिन भाजपा सरकार अपनी जन विरोधी मजदूर विरोधी नीति के चलते जी राम जी अधिनियम रातों-रात लागू करके गरीब जनता के पीठ में छूरा घोपने का काम किया है। हमें बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीति जीरामजी अधिनियम को समाप्त करवा करके कांग्रेस पार्टी के द्वारा लागू की गई योजना मनरेगा की बहाली को लेकर तब तक संघर्ष करना होगा जब तक कि इसे पुनः न लागू किया जाए।कांग्रेस पार्टी गरीब मजदूर छात्रों के साथ खड़ी है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में जिशान अहमद,वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,मो.अनीश,सोनू,मो.रईश, रिंकू कुशवाहा,प्रकाश कुमार,शैलेश कुमार,विजय बहादुर,शिव कुमार,मुराद अंसारी,पिंटू वर्मा,मनीष पाल,आदि लोग उपस्थित रहे।