Home उत्तर प्रदेश मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का आयोजन किया गया

मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का आयोजन किया गया

8
0

प्रयागराज। नारायणपुर कांग्रेस पार्टी की मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार  जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने भाजपा द्वारा देश विरोधी जन विरोधी मजदूर महिला विरोधी जीरामजी योजना को गुंडागर्दी और जबरन जनता पर थोपे जाने की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सदैव ध्यान बांटने की राजनीति करती रहती है। जिससे जनता का ध्यान मूल समस्याओं से हटाया जा सके मनरेगा से जहां लोगों एवं महिलाओं को 100 दिनों का रोजगार मिलता रहता था और गरीबों की रोजी-रोटी चलती रहती थी और रोजगार की गारंटी सुनिश्चित होती थी लेकिन नई योजना जी राम जी तो भाजपा के दलालों की योजना है इससे गरीब शोषित वंचित लोगों को रोजगार न मिलकर भाजपा के चाहते दलालों को काम मिलेगा कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करते हुए तत्काल इसकी वापसी की मांग करते हुए पुनः मनरेगा योजना की गारंटी चाहती है, जो सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है जिससे गरीब शोषित वंचितों का भला हो सके और उन्हें रोजगार मिल सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय एवं संचालन जिला महासचिव सुनील पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डा.अमर सिंह पटेल, वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद फारूक, रितेश पासी, सुरेश पटेल, मोहम्मद शमीम, आयुष पांडे, राजाराम विश्वकर्मा, सुधीर विश्वकर्मा, ननकू राम भारतीय, नेहा भारतीय, विमला देवी, गीता देवी, रीना देवी, रजवंती देवी, पुष्पा चैधरी, सुशीला देवी, कामता देवी सुलोचना देवी, मनोरमा देवी, कमला देवी आदि लोग उपस्थित रहे।