PRAYAGRAJ NEWS: सावन के पावन अवसर पर श्री मनकामेश्वर भगवान मंदिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक एवं भंडारे का भव्य आयोजन कंपनी बाग मॉर्निंग वॉकर यूथ क्लब द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विद्रूप अग्रहरि एवं गौरव करवरिया उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। आयोजक मंडल से श्याम केसरवानी, राहुल पांडेय, सुशांत केसरवानी, अनिल केसरवानी, सुशील जायसवाल, एडवोकेट अभय कुमार, दीपक प्लाई, हिमांशु मिश्रा, ललित कुमार गुप्ता एवं सत्यम पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रुद्राभिषेक के उपरांत आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यापारी, श्रद्धालु एवं स्थानीय निवासी शामिल हुए और सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।आयोजकों ने कहा कि सावन के पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं भंडारे के माध्यम से समाज में सेवा, सद्भाव और धार्मिक आस्था का संदेश देने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।







