Home उत्तर प्रदेश मथुरा में नाव हादसे में हुई मौत पर विधायक रमेश सिंह ने...

मथुरा में नाव हादसे में हुई मौत पर विधायक रमेश सिंह ने जताया गहरा दुःख

JAUNPUR NEWS: मथुरा में हुई दर्दनाक नाव दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।  इस दुखद घटना पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मथुरा में हुई नाव दुर्घटना का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे मृतक लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
विधायक ने प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता की अपील की है।