Home उत्तर प्रदेश मण्डी पुलिस ने शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 अवैध...

मण्डी पुलिस ने शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 अवैध चाकू बरामद किया

SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अपराध की रोकथाम तथा अवैध अस्लाह रखने वाले व तस्करी के कारोबार में लिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक  रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 04.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अभियुक्त शोएब उर्फ सोनू पुत्र मुनव्वर निवासी सिराज कॉलोनी थाना मंडी जनपद सहारनपुर को जुलमगढ की पुलिया से पहले ही खाली पड़े ग्राउंड में ईटो के चट्टो के पीछे, चौकी खाताखेडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली मण्डी पर मु0अ0सं0- 352/2025 धारा – 4/25 आर्म्स एक्ट के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।