Home उत्तर प्रदेश मकान के छज्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट थाने में दर्ज...

मकान के छज्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट थाने में दर्ज कराई शिकायत

AURAIYA NEWS: जिले के थाना दिबियापुर में राणा नगर बेला रोड पर मकान का छज्जा काटने को लेकर दो पक्षों में बीच विवाद हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। श्वेता पोरवाल ने बताया कि वह अपने बेटे अभव के साथ घर पर थीं। पड़ोसी अवधेश शुक्ला के परिवार से सीमेंट हटाने को लेकर बहस हुई। श्वेता का आरोप है कि अवधेश ने उनके बेटे पर हमला करने की कोशिश की। जब उन्होंने बचाव में डंडा उठाया, तो उन्हें बालों से खींचकर पटक दिया गया। श्वेता और उनके बेटे के साथ मारपीट की गई, मारपीट के दौरान दोनों को चोटें आईं। अवधेश शुक्ला का कहना है कि वह घटना के समय घर पर नहीं थे। दुर्गेश पोरवाल का बेटा हिमांशु, पत्नी श्वेता और दुर्गेश ने छज्जा काटने की बात कही। उनके परिवार के मना करने पर विवाद शुरू हुआ। अवधेश ने आरोप लगाया कि श्वेता और हिमांशु ने लोहे की छड़ से उन पर हमला किया। हमले में उनके सिर और दाहिने हाथ में चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।