Home एथलेटिक्स मऊआइमा की बबीता पटेल ने पोलवाट में जीता गोल्ड मेडल।

मऊआइमा की बबीता पटेल ने पोलवाट में जीता गोल्ड मेडल।

7
0

मऊआइमा,प्रयागराज। देश की आधी आबादी को गौरवान्वित करने वाली मऊआइमा विकास खंड के तिली का पूरा अब्दाल पुर खास निवासी मां सावित्री देवी पटेल के कोख से जन्मी व पिता रामनिवास पटेल की छांव में पली बढ़ी बबीता पटेल ने पंजाब में गोल्ड मेडल जीतकर परचम लहराया।
मऊ आइमा की बबीता पटेल ने बृहस्पतिवार   को पंजाब के जालंधर में अखिल भारतीय पुलिस द्वारा आयोजित  प्रतियोगिता में सीआईएसएफ का प्रतिनिधित्व करते हुए  प्रदेशऔर देश व प्रशिक्षक का मान बढ़ाया। बबीता पटेल वर्तमान में सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद  पर कार्यरत है। बबीता पटेल अपनी सफलता का श्रेय अंतर्राष्ट्रीय पोल वाट खेल प्रशिक्षक घनश्याम यादव को दिया। संवाददाता से बातचीत करते हुए घनश्याम यादव ने बताया कि बबीता  पटेल के पास  देश-विदेश में खेल प्रतियोगिताओं में  दर्जनों गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, आदि उपलब्धियां प्राप्त है।
बबिता की   सफलता पर क्षेत्रीय सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गीता पासी, पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चैधरी पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य, प्रधान संघ अध्यक्ष राम तीरथ यादव, जिला पंचायत सदस्य कमरूल हसन सपा नेता शेखू राशिद आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की  कामना की।