मंदिर पर चाहता है एकाधिकार, ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों को पुजारी से खतरा
PRATAPGARH NEWS: सिद्ध पीठ मां ज्वाला मुखी देवी धाम मानिकपुर का अस्थाई पुजारी/चौकीदार पंडित गंगा प्रसाद शुक्ला ने मंदिर ट्रस्ट कार्यालय के निर्माणाधीन दरवाजा व दीवाल को दबंगई दिखाते हुए बीती रात को उखाड़ कर दीवार को तोड़ दिया। सुबह जानकारी हड़कंप मच गया, मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने जब जानकारी चाहिए तो धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगा। मां ज्वालामुखी देवी मंदिर ट्रस्ट कार्यालय का पुराना भवन जीर्ण-शीर्ण होने के मंदिर ट्रस्ट प्रशासन ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार मौर्य की देखरेख में अपना नया कार्यालय उसी स्थान पर बना रहा है। बीते सोमवार की रात्रि में मंदिर का दबंग अस्थाई पुजारी/चौकीदार पंडित गंगा प्रसाद शुक्ल ने अपने भतीजे पुतानी व वह अन्य दबंगों के साथ मिलकर खिड़की दरवाजा वी दीवाल को तोड़कर गिरा दिया। सुबह जब मजदूर कार्य करने पहुंचे तो देखा कि दीवार व खिड़की टूटी पड़ी है। कार्य प्रभारी/वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार मौर्य जब स्थल पर पहुंचे, तो देख कर भड़क गए। गंगा प्रसाद शुक्ला ट्रस्ट के सदस्यों को चुनौती भरे अंदाज में कहा कि हम ट्रस्ट को ही नहीं मानते हैं। गाली गलौज धमकी भरे अंदाज में कहा कि हम सबको देख लेंगे। जानकारी पर पहुंचे मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव ने ट्रस्ट कमेटी की आपात बैठक बुलाकर पुजारी के अकृत्यों की भरथना करते हुए मानिकपुर थाने में तहरीर दी है। जानकारी पर वर्तमान प्रभारी निरीक्षक रामवृक्ष यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच करवा कर उचित करवाई की जाएगी. मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉक्टर विजय यादव समेत सदस्य अनिल कुमार मौर्य,फूलचंद यादव, त्रिभुवन नाथ यादव सदस्य प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद यादव, तुलसीराम पटेल ने उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी दी है।







