PRATAPGARH NEWS: बाबा घुइसरनाथ धाम स्थित रामजानकी मंदिर के महन्त बाबा रामकृपाल दास 85 का बीमारी के चलते शुक्रवार की सुबह लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के आश्रम पहुंचे और उनका अंतिम दर्शन किया। इधर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा सांसद प्रमोद तिवारी ने भी बाबा रामकृपाल के निधन पर दुख जताया। वही महंत मयंक भाल गिरि, आचार्य प्रताप नारायण मिश्र, आचार्य आदित्य दुबे, पं0 वीरेन्द्रमणि तिवारी, फक्कड़ पाण्डेय आदि ने भी बाबा रामकृपाल के निधन पर दुख जताया है।







