Home उत्तर प्रदेश मंत्री राकेश सचान ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

मंत्री राकेश सचान ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

विभागीय योजनाओं का किया अनुश्रवण

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सचान ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस में बैठक की गयी। बैठक में उद्योग विभाग की योजनाओं का अनुश्रवण किया गया। सी0 एम0 डैशबोर्ड के अन्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप प्रगति संतोष जनक पायी गयी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत बैंक द्वारा निरस्त किये गये आवेदन पत्रों की समीक्षा कर पुनः बैंको को प्रेषित कराने, लम्बित आवेदन पत्रों पर समयबद्ध ढंग से वितरण कराने तथा कैंपों के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदन कराने के निर्देश भी दिये गये। इसके अतिरिक्त उप जिलाधिकारियों के माध्यम से ग्राम समाज की भूमि का चिन्हांकन करते हुये नये औद्योगिक आस्थानों के विकास के लिये प्रस्ताव शीघ्र तैयार किये जाये जिससे उनमें आधारभूत संरचनाओं का विकास करते हुये उद्यमियों के लिये स्थान उपलब्ध कराये जा सके। ग्रेटर नोयडा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश इण्टरनेशनल ट्रेड शो में जनपद के उद्यमियों, योजनाओं के लाभार्थियों तथा सी0एम0 युवा फेलो को प्रतिभाग कराने हेतु निर्देशित किया गया। मंत्री राकेश सचान द्वारा उ०प्र० खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं खादी उत्पादों की बिक्री को बढ़ाने के भी निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना की समीक्षा की गयी एवं लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश भी दिये गये। उ०प्र० खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को निर्देश दिये गये कि रोजगार हेतु जो भी उद्यमी आ रहे हैं उनको मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत जागरूक करते हुये आवेदन कराये जाए एवं उसकी सूची तैयार करायी जाए। वहीं रेशम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अनुश्रवण किया गया। विभागीय कार्यों की प्रगति संतोष जनक पायी गयी। अनुश्रवण में जनपद के 04 रेशम फॉर्मों में तार फेन्सिंग एवं राजकीय रेशम फार्म अल्लीपुर की अवशेष बाउण्ड्रीवाल के प्रेषित प्रस्ताव को मुख्यालय से समन्वय कर शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए। जनपद में मेरा रेशम मेरा अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत 06 विकास खण्डों के 08 ग्रामों में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं क्षेत्र प्रदर्शन कार्यक्रम कराये गये जिसमें एरी सेक्टर के 552 कृषकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में उपायुक्त उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी एवं रेशम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।