MIRZAPUR NEWS: सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत मंडलीय चिकित्सालय मीरजापुर के ब्लड बैंक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले बुधवार को प्रातः 10 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 सुरेन्द्र चौधरी सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश, सदस्य राज्य स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति एवं विशिष्ट जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्र, विधायक चुनार अनुराग सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केशरी उपस्थित रहेंगे। अतः आप सभी भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये ।







