Home उत्तर प्रदेश भैंस चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,अफोई चौकी पुलिस ने...

भैंस चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,अफोई चौकी पुलिस ने भैंस चोरों को किया गिरफ्तार

FATEHPUR NEWS: गुरुवार को भोर पहर दो चोरों ने बच्चा देने की कगार वाली एक बेशकीमती घर पर बांधी भैंस को खोलकर कटरा मोड हसनपुर कसार के पास बजाज ऑटो गाड़ी में लादने जा रहे थे, जो की भैंस नहीं चढ़ रही थी। तभी मुखबिर को संदेह होने पर अफोई पुलिस को सटीक सूचना दिया। सूचना पर अफोई चौकी इंचार्ज मौके पर मय हमराह पहुंचकर भैंस, ऑटो और चोर सहित बरामद किया। बताते चलें कि थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के खाले का पुरवा मजरे हसनपुर कसार गांव में बुधवार की रात और वृहस्पतिवार की भोर पहर लगभग तीन बजे गाँव के ओमप्रकाश पुत्र ननकू की गाभिन भैंस बच्चा देने की कगार में थी जिसे दो चोरों ने खोलकर 1 किलोमीटर दूर ले जाकर बजाज ऑटो UP 72 CT 5399 में लादने जा रहे थे तभी पुलिस को मुखबिर की सूचना लगते ही घेराबंदी करके चोरों को भैंस सहित पकड़ लिया जिससे चोरी की घटना होने से बच गई और चोर गिरोह भी पकड़ा गया है। पुलिस की पूछताछ में चोरों ने अपना नाम पिंकू लाल सरोज पुत्र रामसजीवन जो परसई थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ और दूसरा अभियुक्त शुभम केशरवानी पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम गढ़ी थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ अवगत कराया। पिंकू लाल सरोज ने बताया कि वह कौशांबी जिले के कड़ा कोतवाली क्षेत्र में अपने मामा बचान पासवान के यहां रहा करता था वहीं से कल भी चोरी की घटना में अंजाम देने आया था। गिरफ्तारी करने वालों में थानाध्यक्ष निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, अफोई चौकी इंचार्ज राय साहब यादव, उप निरीक्षक राकेश कुमार, आरक्षी दीपक कुमार सरोज एवं कांस्टेबल अभिषेक मौर्य ने चोरों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया और भैंस स्वामी को भैंस सुपुर्द कर दिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया।