KUSHINAGAR NEWS: भारत विकास परिषद शाखा जनपद कुशीनगर की एक आवश्यक महर्षि अरविन्द विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केशव नगर कसया में सम्पन्न हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रान्त खंडेलवाल ने पूर्व प्रधानाचार्य, महात्मा गांधी इंटर कालेज सखवनिया डा. चन्द्र भूषण सिंह को जिलाध्यक्ष, प्रधानाचार्य किसान इंटर कालेज साखोपार अखिलेश कुमार सिंह को जिला महामंत्री, डा वैद्यनाथ प्रसाद गुप्त को जिला कोषाध्यक्ष, गतिविधि संयोजक सेवा देवेन्द्र कुमार राय, संस्कार नवनाथ दूबे, पर्यावरण दिवाकर राव, सम्पर्क विरेश कुमार राय तथा महिला सहभागिता डा स्नेहा कुमारी की घोषणा की। सह विभाग संघचालक डा चन्द्रशेखर सिंह, डा शुभलाल संरक्षक बनाये गये। सुरेश प्रसाद गुप्त, पंकज श्रीवास्तव, ओमप्रकाश जायसवाल, डा अरूण प्रताप सिंह, ओमप्रकाश गुप्त सहित 31सदस्य मनोनीत किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता और विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। क्षेत्रीय संगठन मंत्री खण्डेलवाल ने कहा कि यह एक संभ्रांत,प्रबुद्ध और सम्पन्न व्यक्तियों का गैर राजनीतिक संगठन है जो समाज में उत्थान एवं प्रगति से वंचित लोगों के सामाजिक शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए कार्य करता है। संगठन का उद्देश्य राष्ट्र प्रथम की भावना है तथा राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना है। अध्यक्ष डा सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अनुषांगिक संगठन है।हम सभी संगठन की मजबूती के लिए अहर्निश कार्य करते रहेंगे। संचालन व अतिथि परिचय प्रांतीय सचिव डा दम्पति कुमार सिंह ने कराते हुए सभी सदस्यों को संकल्प ग्रहण कराया। प्रांतीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण कराया।प्रान्तीय संगठन सचिव अंकित मोदी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।







