Home उत्तर प्रदेश भारत विकास परिषद का 63 वा़ स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

भारत विकास परिषद का 63 वा़ स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी की अध्यक्षता में भारत विकास परिषद का 63वां  स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय होटल  में किया गया। वंदेमातरम गायन के साथ समारोह का प्रारंभ हुआ, तत्पश्चात भारत माता एवं भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ0 सूरज प्रकाश एवं विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलन के साथ उन्हें नमन किया गया। वान्या गुप्ता द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। अल्पना जैन एवं सुनीता अग्रवाल के द्वारा मंच का संचालन करते हुए सदन में भारत विकास परिषद के संबंध में अतिथियों एवं सदस्यों को कार्य क्षेत्र की जानकारी दी गई। सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे सागर अत्री,  डॉक्टर सतीश अग्रवाल, सुश्री कल्पना सिंह प्रधानाचार्य सरस्वती कन्या विद्या इंटर कॉलेज, नरेंद्र गुप्ता (दद्दू) अध्यक्ष सेवा भारती, अध्यक्ष विद्या भारती वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता समाज सेवा, लखनलाल गुप्ता व्यापारी नेता सम्मानियो़ को सम्मानित किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व अध्यक्षों में हितेश शर्मा, पवन गर्ग, आलोक अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, नीलेश मोदी, डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल को सम्मानित किया गया। समारोह संयोजक  विनय जैन एवं अजय अग्रवाल के द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से समारोह को संयोजित किया गया। स्थापना दिवस में शैलजा तिवारी, निशा गर्ग, कल्पना अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता, मधू मोदी, मंजू अग्रवाल, अनुपमा- अनूप खन्ना, भावना सराया,  मोनिका – भवानी शंकर अग्रवाल, रश्मि- राजू झाम, राखी- राजेश जैन, सुनीता- संजय अरोरा, विवेक अरोरा, संजय जैन, सुरेखा-सीए रोहित जायसवाल, प्रभा- दिनेश यादव,  प्रीति-सचेंद्र चौधरी, मधु – अशोक पासी,अनीता- अशोक  खंताल, श्वेता – राजीव अरोड़ा, अरविंद मोदी, अनु – नरेंद्र अग्रवाल, मनीषा-मनीष अग्रवाल (सपन मोटर्स) , शशि- विनोद अग्रवाल ( पारले जी), शशि- मनोज नगाइच, उपासना- राजीव अग्रवाल, शारदा प्रसाद पटेल इत्यादि सम्मिलित हुए। अंत में शाखा सचिव अमित सराया ने सभी का आभार व्यक्त किया ।