Home उत्तर प्रदेश भारत नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर पर चौकस पहरा, संदिग्धों पर पैनी...

भारत नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर पर चौकस पहरा, संदिग्धों पर पैनी नजर

असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी के नेतृत्व में जवानों की सतर्क तैनाती

SIDHARTHNAGAR NEWS: नेपाल की नाजुक हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर बढ़नी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर कड़ी कर दी गई है। एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद हैं और हर आने-जाने वाले से सघन पूछताछ की जा रही है। आईडी प्रूफ और सामान की बारीकी से जांच के बाद ही लोगों को बॉर्डर पार करने दिया जा रहा है। शुक्रवार को एसएसबी 50 वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी ने खुद सुरक्षा इंतज़ामों का जायजा लिया। उनके नेतृत्व में अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र का व्यापक मुआयना किया और जवानों को सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसएसबी की सख्ती से वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सीमा पर कड़ी चौकसी के कारण किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों या उपद्रवियों के प्रवेश की गुंजाइश नहीं बची है। मुस्तैद जवान दिन-रात डटे हुए हैं, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र में विश्वास और सुरक्षा की भावना बनी हुई है।