Home उत्तर प्रदेश भारत कला भवन संग्रहालय के सभागार में 20वीं राय कृष्णदास स्मृति व्याख्यानमाला...

भारत कला भवन संग्रहालय के सभागार में 20वीं राय कृष्णदास स्मृति व्याख्यानमाला संपन्न’

VARANASI NEWS: भारत कला भवन संग्रहालय के सभागार में 20वीं राय कृष्णदास स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता अंजनी कुमार सिंह, महानिदेशक, बिहार संग्रहालय, पटना रहे। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष पद्मविभूषण श्री राय कृष्णदास की स्मृति में आयोजित किया जाता है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कला इतिहास विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रो० कल्याण कृष्ण ने की। इस अवसर पर महानिदेशक बिहार संग्रहालय अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बिहार संग्रहालय के निर्माण में आनेवाली कठिनाइयों से लेकर प्रदर्शनी तक के समस्याओं के कलाकृतियों को एकत्रित करने के साथ ही उनको संग्रहालय में प्रदर्शन करने में बहुत सावधानियाँ बरतनी होती है। साथ ही बिहार संग्रहालय के यात्रावृतान्त का विवरण बहुत सारगर्भित रूप से श्रोताओं के सम्मुख प्रस्तुत किया।इस अवसर पर भारत कला भवन के निदेशक प्रो० श्रीरूप राय चैधुरी, उपनिदेशक डॉ० निशांत प्रो० सुनील कुमार विश्वकर्मा, अध्यक्ष, ललित कला विभाग प्रो० उषा रानी तिवारी, पूर्व अध्यक्ष, संग्रहालय विज्ञान विभाग, प्रो० मदन लाल गुप्त, पूर्व प्राध्यापक, दृश्य कला संकाय प्रो० ज्योति रोहिल्ला राणा, अध्यक्ष, कला इतिहास विभाग डॉ० प्रवीण सिंह राणा, सहायक प्रोफेसर, कला संकाय डॉ० स्वतन्त्र कुमार सिंह, सहायक प्रोफेसर, महिला महाविद्यालय डॉ० शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहायक प्रोफेसर, महिला महाविद्यालय प्रो० ध्रुव कुमार सिंह, इतिहास विभाग श्री पुलकित गर्ग, उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण डॉ० अनिल कुमार सिंह, सहायक संग्रहाध्यक्ष, भारत कला भवन सुधीर कुमार सिंह, सहायक ग्रंथालयी, भारत कला भवन प्रो० प्रभाकर सिंह, हिन्दी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ तथा भारत कला भवन के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से भारत कला भवन के सहायक संग्रहाध्यक्ष डॉ० दीपक भरथन अलथुर एवं डॉ० देवेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ० प्रियंका चन्द्रा, सहायक संग्रहाध्यक्ष, भारत कला भवन द्वारा किया गया।