Home उत्तर प्रदेश भारतीय पत्रकार जन समिति ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, शिक्षा और...

भारतीय पत्रकार जन समिति ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

KANPUR NEWS: भारतीय पत्रकार जन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र सहगल के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी, कानपुर नगर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मामलों का विधिसम्मत समाधान करते हुए वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों की शिक्षा एवं भविष्य को सुरक्षित रखने की मांग की गई। ज्ञापन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर नीट में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने की मांग की गई। साथ ही, पेपर लीक के मामलों में शामिल दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का भी अनुरोध किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र सहगल ने कहा कि भारतीय पत्रकार जन समिति शिक्षा, विद्यार्थियों के हितों और पारदर्शी व्यवस्था के समर्थन में सदैव जनहित से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से उठाती रहेगी। इस अवसर पर समिति के संस्थापक मुंशीलाल, प्रदेश महासचिव मो. रशीद, पप्पू सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्रवण तिवारी, आफताब अहमद, रोहित कुमार श्रीवास्तव, अनीस अहमद, दिनेश श्रीवास्तव, मैसर अब्बास, नूरूल हक सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।