Home उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के भविष्य के साथ छलावा किया है-...

भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के भविष्य के साथ छलावा किया है- राघवेंद्र चौबे

228
0

राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल
प्रातः काल एक्सप्रेस

वाराणसी।भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा हो रहे उत्तर प्रदेश संगठन के चुनाव के संदर्भ में आज बुधवार को मैदागिन स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में चुनाव एवं सदस्यता अभियान के संदर्भ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व युवा कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अधिकारी दीपक चौधरी जेआरओ प्रकाश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया की उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में चार पदों पर चुनाव लड़ा जाएगा।जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव,जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, शामिल है l
श्री राघवेंद्र चौबे ने कहां कि कांग्रेस ही एक ऐसी दल है जो युवाओं के हितों के बारे में सोचती है।भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के भविष्य के साथ छलावा किया है।कांग्रेस के लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में युवाओं को सदैव आगे बढ़ते रहे हैं। पीआरओ दीपक चौधरी ने कहा की उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में 18 से 35 वर्ष के आयु वाले युवा इस चुनाव में भाग लेंगे।सभी जनपद में लोग बढ़ चढ़कर युवा कांग्रेस चुनाव के विभिन्न पदों पर आवेदन कर रहे है। जेआरओ प्रकाश कुमार ने कहा कि युवा कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन का चुनाव कर रही है। विभिन्न पदों पर यह चुनाव होने वाला है।जिसमें युवाओं को अपने संघर्ष को दिखाने का सुनहरा अवसर है, युवा कांग्रेस सदैव युवाओं को आगे बढ़ने का कार्य करती आ रही है।प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,पीआरओ दीपक चौधरी, जेआरओ प्रकाश कुमार,मयंक चौबे,विनीत चौबे, रोहित दुबे,परवेज खान, विकाश सिंह,महेश चौबे,कुँवर यादव, धीरज सोनकर,विकाश पांडेय, शुभम पाल,किशन यादव,अरविंद सेठ इत्यादि मौजूद थे।