प्रश्नोत्तरी में विजेताओं को नगद के साथ ढ़ेरों इनाम
PRAYAGRAJ NEWS: फात्मा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से माहे रमज़ान में लोगों की मदद करने का अनोखा तरीक़ा अपनाया जा रहा है जिसमें साधारण सवाल का जवाब देकर ढ़ेरों उपहार पाने का मौक़ा जनता को मिल रहा है।रौशन बाग़ के प्रमुख बाज़ार में इन दिनों ईद की खरीदारी को बहुत भीड़ उमड़ रही है जिसमें साधारण परिवार से सम्बंधित लोग अधिक संख्या में खरीदारी को पहुंच रहे हैं उनको खरीदारी के साथ फात्मा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सही जवाब देने पर ढ़ेरों उपहार दिए जा रहे हैं। डॉ नाज़ फात्मा भीड़ के बीच सवाल करती है जैसे कौन सी ऐसी चीज़ है जिसके बढ़ने पर दिखाई देना कम होता जाता है,कौन सी चीज़ है जिसे पानी पिलाने पर वह मर जाती है,इसी प्रकार धार्मिक सामाजिक और जनरल नॉलेज के सवाल के साथ कूपन के द्वारा भी उपहार दिए जा रहे हैं। सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार उपहार में नगद के साथ बन्द लिफाफे में रुपये ,शूगर चेक करने की मशीन ,सेंवई के एक किलो व आधा किलो के डब्बे,बोन चाइना मग,डिनर सेट ,बाउल सेट और बम्फर प्राइज में रौशन बाग़ मार्केट में निःशुल्क खरीदारी।वहीं ज़रुरतमन्दों के घर घर चिन्हित कर उन्हें कपड़े और ईद के लिए सिंवई चीनी मेवा घी और ढ़ेर सारे चीज़ें देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास भी किया जा रहा है।इस आयोजन में डॉ नाज़ फात्मा,डॉ निहारीका केसरवानी,डॉ विश्वदीप केसरवानी,डॉ जमशेद अली, डॉ नावेद शेख,अमित यादव, अर्सलान खान आदि सहयोग कर रहे हैं।








