PRATAPGARH NEWS: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव भारत की 12वीं एवं 14वीं लोकसभा तेलंगाना के नलगोंडा से निर्वाचित लोकसभा सदस्य, कानून विद, 15 वर्ष की आयु में आंध्र प्रदेश के ऐतिहासिक छात्र आंदोलन के नेता, लोकसभा में श्रम संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष सुरवरम सुधाकर रेड्डी के दिनांक 22 अगस्त को बीमारी के चलते हुए निधन पर आज पंचमुखी मंदिर बलीपुर प्रतापगढ़ पर एक आकस्मिक शोक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रामबरन सिंह ने की बैठक में शोक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री राजमणि पांडे ने कहा कि कामरेड सुधाकर रेड्डी के निधन से देश के वामपंथी आंदोलन को अपूर्णीय क्षति हुई है, उन्होंने आजीवन आम जनता और मजदूर वर्ग के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। शोक प्रस्ताव पर प्रमुख रूप से मजदूर नेता एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य परिषद के सदस्य हेमंत नंदन ओझा, पार्टी के सहायक जिला मंत्री निर्भय प्रताप सिंह, रशीद अहमद, मंत्री परिषद के सदस्य हरी राज यादव,आर डी यादव, विवेकानंद श्रीवास्तव, आलोक सिंह, विनोद मिश्रा, रामस्वरूप पाल, राजेंद्र कुमार, सुरेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से अपना विचार रखें। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उपस्थित लोगों ने अपने नेता के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया।







