मूल्यांकन केंद्रों का किया निरीक्षण, शिक्षकों से मुलाकात कर नवसंवत्सर की दी शुभकामनाएं
FATEHPUR NEWS: भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मलयज शर्मा ने जनपद के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों का दौरा कर वहां ड्यूटी में लगे शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से मुलाकात की और उन्हें नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नागा निरंकारी इंटर कॉलेज, रेल बाजार इंटर कॉलेज एवं मुस्लिम इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। मलयज शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बहुसंख्यक शिक्षक समाज भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनमें कैशलेस इलाज की सुविधा प्रमुख है। इसके साथ ही अब शिक्षकों को समय पर वेतन भी मिल रहा है, जबकि पहले यह एक बड़ी समस्या हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है। “रोमियो स्क्वॉड” जैसी व्यवस्था से महिला विद्यालयों के आसपास होने वाली अभद्रता पर रोक लगी है, जिससे छात्राओं और महिला शिक्षकों को सुरक्षित वातावरण मिला है। मलयज शर्मा ने नकलविहीन परीक्षा को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में नकल माफियाओं का बोलबाला रहता था, लेकिन अब सख्ती से परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव से मुलाकात की और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण ‘सिंपल’, सुरेंद्र पाठक, सुनील सिंह सहित अन्य लोग मौजूद







