Home उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए...

भाजपा सरकार बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है: धर्मपाल सिंह

PRAYAGRAJ NEWS: गुरुवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा प्रयागराज महानगर के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री, महानगर पदाधिकारी, सेवा पखवाड़ा संयोजक, सह संयोजक की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना ही निश्चित विजय का फार्मूला है। शक्ति केन्द्र ही मंडल और बूथ के बीच मजबूत सेतु है। शक्ति केन्द्र की जिम्मेदारी अनुशासित, परिश्रमी, ऊर्जावान और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सौंपी जाय। हर कार्यकर्ता को काम और काम की समीक्षा से जवाबदेही का कल्चर विकसित होगा। इसके साथ ही अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों से संवाद किया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिश्रमी, अनुशासित तथा वैचारिक रूप से समृद्ध कार्यकर्ताओं का संगठन है। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम करते हैं। मोदी सरकार की नीति में अनुसूचित जाति वर्ग का आर्थिक व सामाजिक विकास तथा राजनैतिक भागीदारी निहित है और भाजपा सरकार की हर योजना में यह परिलक्षित भी होता है।  शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना हो, इसके लिए स्वभाव से कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए। शक्ति केन्द्र के प्रभावी होने से बूथ प्रभावी होगा और प्रभावी बूथ से मंडल सक्रिय होगा। तीनो संरचनाओं की मजबूती से पार्टी के सभी अभियान एवं कार्यक्रमों के साथ ही मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाएं तथा पार्टी की विचारधारा प्रत्येक घर तक पहुंच सकेगी। मजबूत बूथ, शक्ति केन्द्र तथा मंडल से संगठन मजबूत होगा और मजबूत भाजपा से संकल्प सिद्ध होंगे और संकल्प की सिद्धि से आत्मनिर्भर वैभवशाली राष्ट्र का निर्माण होगा। प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि नियमित बूथों पर बैठक होना चाहिए। बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों, बूथ पर रहने वाले पार्टी पदाधिकारियों, प्राथमिक सदस्य, पूर्व पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की सभी कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाने का काम करना है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाना तथा दिवगंत या क्षेत्र छोड़कर अन्यत्र चले गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का काम करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारम्भ हो चुके सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान, स्वच्छता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नमो मैराथन सहित सभी सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन को जोड़कर लोकमंगलकारी कार्यों में सभी को सहभागिता सुनिश्चित करना है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना गरीब कल्याण के लिए समर्पित है, जिसमें सबसे अधिक लाभान्वित अनुसूचित जाति वर्ग हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। भाजपा सरकार बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति में कोई भी व्यक्ति और कोई भी कार्य छोटा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान की मजबूती तथा अनुसूचित वर्ग की उन्नति के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में सदैव अनुसूचित वर्ग के संवैधानिक अधिकारो को मजबूती मिली है। मोदी जी ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाकर बाबा साहेब के प्रति सच्चे अर्थाे में राष्ट्र की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की है। अखिलेश यादव के मंच से बाबा साहेब को भू-माफिया कहकर अपमानित किया गया सपा की सरकार के समय अनुसूचित वर्ग के मकान, खेत, खलिहानों पर सपा के गुण्डों ने कब्जे किए उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया गया। मुस्लिम तुष्टीकरण की प्रबल पेरोकार कांग्रेस व सपा के समय गुण्डों अपराधियों, माफियाओं तथा भ्रष्टाचारियों को राजनैतिक संरक्षण दिया गया। सपा सरकार में बहन-बेटियों का शौहदों की डर से स्कूल जाना बंद हो गया था। आज योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के भयमुक्त वातावरण में खेत, खलिहान, दुकान, मकान तथा मां, बहन, बेटी का सम्मान सुरक्षित है। हमें तथ्य के साथ सत्य को लेकर जनता के बीच पहुंचना है और विपक्ष के झूठ और फरेब का सफाया करना है। काशी क्षेत्र क्षेत्रिय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा शक्ति केन्द्र संयोजक दस हजार लोगों के लीडर है। सभी को बूथों पर प्रवास करके संगठन को मजबूती देना होंगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र दिलीप पटेल, महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव का स्वागत किया। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री रवि केसरवानी ने किया। अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष राजेश सोनकर, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष आनंद जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश गोंड, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, राघवेंद्र कुशवाहा, शोभिता श्रीवास्तव, डॉ शैलेष पांडेय, विजय श्रीवास्तव, पारस श्रीवास्तवनवाब खान, गौरव गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, राजेश केसरवानी, विजय पटेल, अरुण पटेल, आनंद दुबे, दीप द्विवेदी, मोर्चा महामंत्री अभियान संयोजक आदि उपस्थित रहे।