Home उत्तर प्रदेश भाजपा पर्यवेक्षक सुरेश तिवारी का स्वागत, हुई संगठनात्मक चर्चा

भाजपा पर्यवेक्षक सुरेश तिवारी का स्वागत, हुई संगठनात्मक चर्चा

पूर्व विधायक ने किया भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद
FATEHPUR NEWS:  भाजपा के चुनाव संगठन पर्व के तहत अवध क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी रविवार को फतेहपुर पहुंचे। वे लोक निर्माण विभाग डाकबंगला में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के लिए उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुरेश तिवारी का स्वागत किया। मौके पर खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, बिंदकी विधायक राजेंद्र पटेल और पूर्व विधायक करण सिंह पटेल ने पर्यवेक्षक से भेंट कर संगठनात्मक चर्चा की। पर्यवेक्षक सुरेश तिवारी ने बताया कि चुनाव संगठन पर्व के तहत उन्होंने फतेहपुर में एक दिवसीय प्रवास किया और जिले में मौजूद जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक संवाद किया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता को पर्यवेक्षक से व्यक्तिगत रूप से भेंट कराई। भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, प्रभुदत्त दीक्षित, निवर्तमान अध्यक्ष मुखलाल पाल, पुष्पराज पटेल, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, नीरज सिंह, उदय लोधी, अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, प्रवीण कुमार सिंह, सुमन गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, विनोद गौतम, स्वरूप राज सिंह जूली, मधुराज विश्वकर्मा, अमित शिवहरे, विजय प्रताप सिंह, अरूण शुक्ला, शिवपूजन तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।