2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखायेगी- देवी चौधरी
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट में रविवार को अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ब्यास जी गोंड ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक के दौरान ब्यास जी गोंड ने प्रदेश सरकार और भाजपा की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धार्मिक मुद्दों के सहारे राजनीति कर रही है और जनता अब उसके वास्तविक चरित्र को समझ चुकी है। पूर्व मंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किसान, मजदूर, युवा, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की अधिकांश योजनाएं धरातल पर प्रभावी साबित नहीं हुई हैं, जबकि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है। ब्यास जी गोंड ने दावा किया कि प्रदेश का हर वर्ग बदलाव चाहता है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूत स्थिति में होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव के बाद अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी 14 जुलाई 2026 को खाद, पानी, बिजली, सड़क को लेकर तहसील मुख्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में माॅग पत्र सौपेगी। 15 जुलाई से 25 जुलाई तक बूथ लेबल एजेंट का सत्यापन किया जायेगा। कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव को देखते हुए अधिक से अधिक लोगो का नाम मतदाता सूची में आये उनका फार्म भरवाने का काम करें। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार से गरीब, पिछड़ा, अल्पसंख्यक व दलित समाज परेशान है, आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इन्हे सबक सिखाने का काम करेंगी। उन्होने लगे हाथ कहा सरकार पर आरोप लगाया कि हत्या, लूटपाट की घटनाएं बढ़ी है ऐसी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए हमें जनता के बीच जाना होगा। बैठक में पूर्व सांसद रमेश चन्द बिन्द‚ पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, मुन्नी यादव, परवेज खान, आशीष यादव, अशोक यादव, रामराज पटेल, कीर्ति कोल, दामोदर प्रसाद मौर्या, जैन कुशवाहा, सतीश मिश्रा, डा0 सुनील सिंह, राणा प्रताप सिंह, शैलेष पटेल, मुकुन्द यादव, कान्धा यादव, अनिल यादव, विनोद सिंह, अनीस खान, मेवालाल प्रजापति, रामप्यारे गौड़, जुम्मन खान, सुरेश पटेल, रवि प्रकाश त्रिपाठी, सुशील यादव, गणेश केसरी, जावेद अली, दीनानाथ प्रजापति, अभय यादव, रम्भा देवी कोल, आशीष कोल, दुर्गा सिंह, आकाश यादव, अनुराग तिवारी, राजकुमार यादव, लवकुश यादव, वीरेन्द्र यादव, अशोक मिश्रा, गणेश सिंह, बृजलाल पाल, रविन्द्र कोल, गौरी यादव, शिवपूजन यादव, अरविन्द गौड़, उपेन्द्र तिवारी, श्याम अचल यादव, कौशिक कन्नौजिया, रमाशंकर कोल, बलराम यादव, महेश मौर्या, बच्चा गौड़, केसरी नन्दन आदि मौजूद रहे।







