MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि देश की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है । हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है । इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्र, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष हेमन्त त्रिपाठी, गौरव ऊमर, इन्द्र कुमार सिंह, सुनीता शर्मा, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, डॉ0 सी0एल0 बिन्द, जिलामंत्री वीरेन्द्र प्रताप यादव, मनोज दूबे, पुष्पेन्द्र द्विवेदी, राकेश बिन्द, सभासद विजय प्रजापति, कमलेश मौर्य के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।







