Home उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पार्षद के निधन पर शोक

भाजपा के वरिष्ठ पार्षद के निधन पर शोक

PRAYAGRAJ NEWS: वार्ड 48 अलोपी बाग के वरिष्ठ पार्षद उमेश चंद्र मिश्रा के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। गुरुवार को उमेश मिश्रा के आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। अंतिम संस्कार शुक्रवार को दारागंज घाट पर किया जायेगा। शोक संवेदना प्रकट करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पार्षद उमेश मिश्रा का आकस्मिक निधन पार्टी के साथ साथ उनके लिए भी व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति है। स्वर्गीय उमेश मिश्रा संगठन और जनता के लिए समर्पित रहने वाले कर्मठ इंसान थे। पार्टी कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। पार्षद आशीष द्विवेदी, रवींद्र गांधी, डॉ शैलेष पांडेय, विजय श्रीवास्तव, राजेश गोंड, नवाब खान, अरुण पटेल, संजय पासवान, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, गणेश वर्मा आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।