कार्यकर्ताओं ने हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन किया
PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता का स्वागत वंदन अभिनंदन नैनी निवास करने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा संजय श्रीवास्तव कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख,काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह,सभासद पार्षद मयंक यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज अवधेश चंद्र गुप्ता के निवास पहुचकर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। उपस्थित प्रवक्ताओं ने कहा अवधेश चंद्र गुप्ता सदैव ही भारतीय जनता पार्टी के समर्पण कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं कार्यकर्ताओं का सदा ही सम्मान करते हैं कार्यकर्ता ने निवास पर पहुंच कर नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत वंदन अभिनंदन किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुशवाहा,पार्षद मयंक यादव,काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव,सेक्टर प्रभारी पूर्व प्रदीप तिवारी नैनी मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा नित्यानंद मिश्रा उमेश सेन बाबूजी यादव राजेश थापा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अवधेश चंद्र गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया l







