ETAWA NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले संगठनात्मक अभियान ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में ‘जिला पदाधिकारी बैठक संपन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज 10 सितंबर को भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य व भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता उपस्थित रहेंगे और जनपद में चल रहें संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा की जाएगी साथ ही साथ आगामी अभियानों को सफल बनाने हेतु प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाह, पूर्व चेयरमेन इकदिल सौरभ दीक्षित, जिला मंत्री राहुल राजपूत, रजत चौधरी, सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश शाक्य, सतेंद्र राजपूत, बासु चौधरी, युवा मोर्चा जिला मंत्री अंकित सैनी, प्रीती दुबे, किसान मोर्चा जिला मंत्री सुरेश राजपूत, अभिषेक मिश्रा, प्रशांत मिश्रा सहित अभियानों के संयोजक व सह-संयोजक उपस्थित रहे।







