Home उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायीं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि 125 वीं जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायीं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि 125 वीं जयंती

KUSHINAGAR NEWS: कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के टेकुआटार मण्डल के भठही राजा के पंचायत भवन में जनसंघ के संस्थापक व प्रखर राष्ट्रवादी नेता डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। जिसमें उनके राष्ट्रवादी विचारों को याद किया गया व उन्हें भारत माता के महान सपूत बताया गया। और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय  ने कहा कि डा मुखर्जी एक देश एक विधान के प्रणेता थे। इनके लिए राष्ट्र प्रथम था। ये धारा 370 को समाप्त करना चाहते थे। स्वतंत्र भारत की औद्योगिक नीति पर इनके नीतियों की छाप है। 1947 में बने अंतरिम सरकार में वे देश के पहले उद्योग व आपूर्ति मंत्री बने। इन्होंने सार्वजनिक व निजी क्षेत्र को बढ़ावा दिया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मणल अध्यक्ष राजेश राव कहा कि डा० मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम को धनंजय मणि त्रिपाठी पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता व अमरनाथ मदेशिया गुलाब गुप्ता कांता प्रजापति ने अपने अपने विचार रखे कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राजेश राव व संचालन चनद्रबली गोंड ने किया इस अवसर पर मण्डल महामंत्री अविनाश पांडे, मण्डल उपाध्यक्ष वशिष्ठ मुनि तिवारी, अचंभित सिंह, प्रदीप दुबे मण्डल मंत्री मनोज मिश्रा, भोला रावत, गोपाल राव, ओमकार मद्धेशिया शैलेंद्र दत्तक शक्ति केंद्र संयोजक रिंकू मिश्रा, छठू उपाध्याय, रामायण यादव, शिवानंद तिवारी, बूथ अध्यक्ष चुलबुल दूबे राम-लखन डिम्पल पांडेय राजेश राव राणा प्रताप राव अमीत राव अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।