Home आस्था भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया संत शिरोमणि गुरु रविदास का 650 वाँ...

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया संत शिरोमणि गुरु रविदास का 650 वाँ जन्मोत्सव

SAHARANPUR/BIHARIGARH NEWS:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में गुरु रविदास का 650 वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को जिला सहारनपुर के कस्बा बिहारीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत खुशहालीपुर कला गांव में सर्व समाज को संगठित करने की दिशा में गुरु रविदास के जन्म स्थल काशी से मिट्टी लाकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा समस्त ग्राम वासियों को साथ लेकर संत शिरोमणि गुरु रविदास की भव्य कलश यात्रा रविदास मंदिर से आरंभ कर गांव के मुख्य चौराहो से होती हुई रविदास मंदिर पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर का फूल मालाए पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में बाबूराम राठौर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वर्तमान ग्राम प्रधान धर्मराज, पूर्व प्रधान ध्यान सिंह सैनी, दर्शन लाल राठौर, मलखान राणा, अजमेर सिंह, पंकज कुमार, मास्टर राजन, जसवंत सिंह, चन्दवीर, मास्टर नरेंद्र राणा सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।