क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जायेगा:जीतेन्द्र चौधरी
SAHARANPUR NEWS: देवबंद भारतीय किसान यूनियन रक्षक की एक महत्वपूर्ण बैठक तहसील कार्यालय हुई जिसमें क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता को प्रतिदिन गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,उन्हीने कहा कि तल्हेड़ी पुलिस चौकी के संरक्षण खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को क्षति पहुँच रही है, बल्कि सरकारी राजस्व की भी हानि हो रही है। इसके अलावा तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर सिपाही द्वारा राहगीरों,वाहन चालकों व स्थानीय नागरिकों से अवैध धन वसूली की जा रही है, जो कानून व्यवस्था के लिए अत्यंत गंभीर विषय है। वहीं तल्हेड़ी क्षेत्र में बिजली विभाग के कुछ लाइनमैन कर्मचारी बिचौलिए के माध्यम से उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं, जिससे आम जनता आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान है। नागल बस स्टैण्ड पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, नागल में हाईवे के दोनों और सर्विस रोड पर बने नालो पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रहा है, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आमजन राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। बैठक में सुनील शास्त्री, रविंद्र सैनी, बिल्लू त्यागी,राहूल फौजी अजीत सैनी, रूपक चौधरी, मोहित चौधरी,अमित ओहलान,बलकार सैनी,उदित, रोहित रक्षक, पप्पू भाई शामिल रहे।







